अप्रैल 26, 2026 6:36 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रशासनिक निकाय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रशासनिक निकाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में कल रात प्रधानमंत्री ने संस्थान को उसकी शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।