क्षेत्रीय

जुलाई 16, 2024 8:59 अपराह्न

views 7

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महेन्‍द्रगढ के पाली में एक केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्‍मेलन को संबोधित किया

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पिछडे वर्गों का आरक्षण छीन रही है। अगर कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में आ गई, तो वह यहां भी ऐसा करेगी। उन्‍होंने कहा कि किसी भी हालत में हरियाणा में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। श्री शाह आज महेन्‍द्रगढ के पाली में एक केन्‍द्रीय विश्‍वविद्याल...

जुलाई 16, 2024 8:42 अपराह्न

views 13

गुजरात में 20 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई

गुजरात में आज 20 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राज्य में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण प्रमुख बांधों और नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के सात जलाशयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

जुलाई 16, 2024 8:37 अपराह्न

views 8

केरल के कोझिकोड और कन्नूर जिलों में मूसलाधार बारिश जारी

केरल के कोझिकोड और कन्नूर जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों, नदी के पास वाले क्षेत्रों और तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने पहाड़ी इलाकों में रात की यात्रा से बचने क...

जुलाई 16, 2024 8:26 अपराह्न

views 8

महाराष्‍ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। महाराष्‍ट्र के अपर मुख्‍य सचिव नितिन गदरे के आदेशानुसार मसूरी की लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय प्रशासन अकादमी ने संबंधित अधिकारी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रो...

जुलाई 16, 2024 8:22 अपराह्न

views 13

जेकेआरईआरए ने अपना आधिकारिक पोर्टल जारी किया

जम्मू कश्मीर रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण-जेकेआरईआरए ने आज अपना आधिकारिक पोर्टल जारी किया। हमारे संवाददाता ने बताया कि पोर्टल rera.jk.gov.in, को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र, जम्मू-कश्मीर ने विकसित किया है। पोर्टल को बनाने का उद्देश्य रियल एस्टेट उद्योग में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को बढ़ा...

जुलाई 16, 2024 8:13 अपराह्न

views 12

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने तमिलनाडु से मेकेदातु परियोजना लागू करने में सहयोग की अपील की

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने तमिलनाडु से मेकेदातु परियोजना लागू करने में सहयोग की अपील की है, जिससे बेंगलूरू में पेयजल लाया जा सके। श्री शिवकुमार ने आज बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि इस परियोजना से तमिलनाडु को भी लाभ होगा, क्योंकि मेकेदातु जलाशय बनने से उनको भी पानी मिलेगा। 

जुलाई 16, 2024 8:12 अपराह्न

views 18

केरल में दमकल कर्मियों ने पलक्कड़ जिले के चित्तूर नदी में एक चट्टान पर फंसे एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष सहित 4 लोगों को बचाया

केरल में दमकल कर्मियों ने आज दोपहर पलक्कड़ जिले में चित्तूर नदी में एक चट्टान पर फंसे एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष सहित चार लोगों को बचाया। ये लोग नहाने के लिए नदी में उतरे थे और बढ़ते जलस्तर से घिर गए। दमकल कर्मी रस्सियों और लाइफ जैकेट की मदद से चारों को एक-एक करके सुरक्षित किनारे पर लाए। रिपोर्ट म...

जुलाई 16, 2024 6:28 अपराह्न

views 13

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने आज विधानसभा में राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को इन सिफारिशों का लाभ पहली अगस्त से मिलेगा। नये वेतन आयोग के प्रभावी होने के बाद कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 17...

जुलाई 16, 2024 3:57 अपराह्न

views 24

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के 1 हजार 500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के एक हजार पांच सौ से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के शहरी इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर सहायता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत...

जुलाई 16, 2024 1:41 अपराह्न

views 24

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नौ जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट  

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी हिस्सों में लगातार तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फसलों को भार...