जुलाई 17, 2024 1:36 अपराह्न
33
तेलंगाना: हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान की याद में आशूरा-ए-मुहर्रम के निकाले जा रहे हैं जुलूस
तेलंगाना में पैगम्बर मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान की याद में आज आशूरा-ए-मुहर्रम के जुलूस निकाले जा रहे हैं। हैदराबाद और सिकंदराबाद के विभिन्न हिस्सों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाले गए पारंपरिक जुलूस दोपहर बाद कर्बला में समाप्त हो जाएंगे।