राष्ट्रीय

फ़रवरी 20, 2026 2:24 अपराह्न

views 34

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर, लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौ...

फ़रवरी 20, 2026 2:05 अपराह्न

views 30

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मिस्ट्रल एआई के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मिस्ट्रल एआई के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने बताया कि बैठक के दौरान एआई में हुई हालिया प्रगति और जनहित में उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा हुई। द...

फ़रवरी 20, 2026 1:58 अपराह्न

views 29

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत की नई पीढ़ी को जोड़ रहा है: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत की नई पीढ़ी को जोड़ रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक सम्मेलन में आज श्री प्रधान ने यह बात कही। श्री प्रधान ने एआई इम्पैक्ट समिट का जिक्र करते हुए कहा कि सम...

फ़रवरी 20, 2026 1:15 अपराह्न

views 37

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई समिट में भाग ले रहे मु्ख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई समिट में भाग ले रहे मु्ख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों से आज मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता का उल्लेख किया। ...

फ़रवरी 20, 2026 1:00 अपराह्न

views 30

अमरीका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग ने पैक्स सिलिका घोषणापत्र को बताया नवाचार और साझेदारी की साझा प्रतिबद्धता

अमरीका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग ने पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर समारोह में कहा कि यह समझौता नवाचार और साझेदारी के माध्यम से भविष्य के निर्माण की साझा प्रतिबद्धता दर्शाता है। उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-अमरीका के बढ़ते सहयोग पर श्री हेलबर्ग ने कहा कि दोनों देश आर्टिफि...

फ़रवरी 20, 2026 12:52 अपराह्न

views 410

सरकार 2026 में दैनिक वेतनभोगी, तदर्थ और अन्य अस्थायी कर्मचारियों को कानूनी रूप से नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार 2026 में दैनिक वेतनभोगी, तदर्थ और अन्य अस्थायी कर्मचारियों को कानूनी रूप से नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। साथ ही चालू वित्त वर्ष में लगभग 30 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भी काम करेगी। विधानसभा में अपने विभागों के अनुदान और कटौती प...

फ़रवरी 20, 2026 12:45 अपराह्न

views 49

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में ब्राजील के कृषि मंत्री कार्लोस फवारो के साथ मुलाकात की

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में ब्राजील के कृषि मंत्री कार्लोस फवारो के साथ मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बैठक के दौरान ब्राजील के कृषि मंत्री और उनकी टीम के साथ कृषि क्षेत्र में उपयोगी चर्चा हुईं। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनु...

फ़रवरी 20, 2026 11:49 पूर्वाह्न

views 43

भारत और अमरीका के बीच हुआ पैक्स सिलिका समझौता सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और चिप डिजाइन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच हुआ पैक्स सिलिका समझौता सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और चिप डिजाइन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया से बात करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि इस समझौते से भारत में संपूर्ण सेम...

फ़रवरी 20, 2026 11:23 पूर्वाह्न

views 74

गूगल को भारत-अमरीका के बीच एक संपर्क बिंदु के रूप में काम करने पर गर्व है: सीईओ सुंदर पिचाई

गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल को भारत-अमरीका के बीच एक संपर्क बिंदु के रूप में काम करने पर गर्व है। वे नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत-अमरीका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री पिचाई ने कहा कि समा...

फ़रवरी 20, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 33

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और पारिस्थितिक रूप से विविध यह राज्य हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता, अपार जैव विविधता, खूबस...