राष्ट्रीय

फ़रवरी 20, 2026 6:13 अपराह्न

views 23

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस हर कदम पर बाधा उत्पन्न करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष समिट के व्यापक आयोजन और सफलता से विचलित प्रतीत ...

फ़रवरी 20, 2026 6:11 अपराह्न

views 30

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वैश्विक अकादमिक सहयोग सक्षम बनाती है: धर्मेन्‍द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वैश्विक अकादमिक सहयोग सक्षम बनाती है। नई दिल्‍ली में इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट के दौरान भारत-स्‍पेन उच्‍च शिक्षा सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। श्री प्रधान ने कहा कि वर्ष 2026 दोनों ...

फ़रवरी 20, 2026 6:03 अपराह्न

views 36

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के लिए सेवारत और पूर्व जिला न्यायाधीशों की तैनाती का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) में निर्वाचन आयोग की सहायता के लिए सेवारत और पूर्व जिला न्यायाधीशों की तैनाती का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने राज्य में एसआईआर प्रक्रिया पूरी ...

फ़रवरी 20, 2026 5:13 अपराह्न

views 28

केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ब्राजील के संचार मंत्री फिडरिको डी सिक्‍वेरिया फिलो से मुलाकात की

केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने आज नई दिल्‍ली में ब्राजील के संचार मंत्री फिडरिको डी सिक्‍वेरिया फिलो से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंधिया ने कहा कि भारत और ब्राजील महत्‍वपूर्ण डिजिटल साझेदारी को और मजबूत करने, कनेक्टिविटी का मिलकर विस्‍तार करने, हर नागरिक तक किफायत...

फ़रवरी 20, 2026 4:32 अपराह्न

views 45

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने गूगल और अल्फाबेट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से मुलाकात की

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज गूगल और अल्फाबेट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री वैष्‍णव ने कहा कि बैठक में उन्‍होंने डेटा सेंटर, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े...

फ़रवरी 20, 2026 4:41 अपराह्न

views 172

भारत और अमरीका ने नई दिल्ली में पैक्स सिलिका घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और अमरीका ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह घोषणा पत्र महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्‍टर के उत्पादन तथा तेजी से विकसित हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षे...

फ़रवरी 20, 2026 2:27 अपराह्न

views 64

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप के मु्ख्य कार्यकारी अधिकारिओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि, पर्यावरण संरक्षण और मातृभाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एआई तकनीक के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। श्री...

फ़रवरी 20, 2026 2:14 अपराह्न

views 40

भारत सही राह पर है और अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सही राह पर है और अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी। आज नई दिल्ली में निर्यात प्रोत्साहन मिशन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि मिशन में एमएसएमई और...

फ़रवरी 20, 2026 2:27 अपराह्न

views 59

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए। श्री गांधी ने वर्ष 2018 में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी टिप्पणियों से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया। रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी को 9 मार्च को अगली सुनवाई में अपने बचाव में सबू...

फ़रवरी 20, 2026 2:24 अपराह्न

views 34

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर, लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौ...