अप्रैल 23, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के ड्रमंडगंज इलाके में कल रात एक सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक खड़ी पहाड़ी सड़क पर हुई। इस दुर्घटना में एक ट्रक, एक ट्रेलर, एक कार और एक एसयूवी शामिल थे।

मिर्जापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मृतकों में से सात लोग एसयूवी में सवार थे। इस दुर्घटना में एसयूवी में आग लग गई और उसमें सवार या‍त्री जलकर मर गए। दो अन्य मृतक कार और एक ट्रक के चालक थे। शेष दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब पहाड़ी से नीचे आ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रक ने दो कारों को टक्कर मारी और फिर एक खड़े ट्रेलर से जा टकराया।

जोरदार टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी मृतकों की पहचान की जा रही है।