अप्रैल 23, 2026 8:50 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: बारामती और राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती और अहिल्यानगर जिले के राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राहुरी विधायक शिवाजी करदिले के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। बारामती में सुनेत्रा पवार मुख्य उम्मीदवार हैं, जबकि राहुरी में अक्षय करदिले प्रमुख दावेदार हैं।

बारामती में कुल तीन लाख 84 हजार पांच सौ 79 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 93हजार आठ सौ 71 पुरुष, एक लाख 90 हजार छह सौ 84 महिलाएं और 24 तृतीय-लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं के लिए कुल चार सौ 78 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राहुरी में तीन लाख 33 हजार पांच सौ 45 मतदाता मतदान के पात्र हैं। सुचारू और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी 374 मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और वेबकास्टिंग के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है।