अप्रैल 23, 2026 9:23 अपराह्न | West Bengal Assembly elections

printer

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कृष्‍णानगर और मथुरापुर में जनसभा को संब‍ोधित करते हुए राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी पर भ्रष्‍टाचार और घुसपैठ को बढावा देने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी जीत कर आती है तो काकद्वीप के मछुआरों को नये अवसर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पडोसी देशो में सताए गए अल्‍पसंख्‍यकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारत की नागरिकता देने की व्‍यवस्‍था भी की जाएगी। बाद में श्री मोदी रामकृष्‍ण मिशन के मुख्‍यालय बेलूर मठ भी गए।

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ में एक जनसभा में कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो राज्‍य में घुसपैठियों को नहीं आने दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी ने कोलकाता में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया। वामदल नेता एम ए बेबी और वृंदा करात ने जादवपुर में एक रैली को संबोधित किया। पार्टी सचिव मोहम्‍मद सलीम ने बालीगंज और उत्‍तरपाडा में रोडशो किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला