राष्ट्रीय

अप्रैल 30, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 23

सेबी ने निवेशकों को ऑपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मस् के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी

    भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा है कि ऑपिनियन ट्रेडिंग मंच के रूप में जाने जाने वाले कुछ मंच अपने उपयोगकर्ताओं और प्रतिभागियों को ऐसी व्यवस्थाओं में व्यापार करने का एक मंच प्रदान करते हैं, जिसमें भुगतान अंतर्निहित घटना के होने या न होने के हां या नहीं प्रस्ताव के परिणाम पर निर्भर ...

अप्रैल 30, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 16

मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की

  मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। संशोधित दरें आज सुबह से लागू हो गई हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, खरीद लागत में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था। पिछले कुछ महीनों में खरीद लागत में चार से पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी न...

अप्रैल 30, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 45

कल से मुंबई में शुरू होगा पहला विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन

  पहला विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन - वेव्स 2025 कल से मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा। यह 4 दिवसीय कार्यक्रम श्रव्य-दृश्य और मनोरंजन उद्योग के भविष्य पर चर्चा के लिए वैश्विक मंच प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में वैश्विक मीडिया संवाद, क्रेता-विक्रेता बैठकें, उभरते सृजनक...

अप्रैल 30, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 15

केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा पोस्ट की गई प्रधानमंत्री की अभद्र तस्‍वीर को बेहद गैरजिम्‍मेदाराना कृत्‍य करार दिया

केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर कांग्रेस द्वारा पोस्ट की गई प्रधानमंत्री की अभद्र तस्‍वीर को बेहद गैरजिम्‍मेदाराना कृत्‍य करार दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि जब भारत शोक में डूबा हुआ है तो कांग्रेस खिल्‍ली उड़ा रही है। उन्‍होंने कहा क...

अप्रैल 30, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 22

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

  सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का करारा जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर क्षेत्रों में बिना उकसावे के गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना की चौकियों से बारामूला और कुपवाड़ा जिलों तथा परग...

अप्रैल 30, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 12

जम्मू-कश्मीर से लगभग 60 पाकिस्तानी महिलाओं और उनके बच्चों को पाकिस्तान भेजा गया

जम्मू-कश्मीर से लगभग 60 पाकिस्तानी महिलाओं और उनके बच्चों को कल वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया। उनमें से अधिकतर पूर्व कश्मीरी आतंकवादियों से विवाहित थीं। इन परिवारों को श्रीनगर, बारामूला, कुपवाड़ा, बडगाम और शोपियां समेत कई जिलों से बसों में सुरक्षा के बीच लाया गया और पाकिस्तानी अधिकारियो...

अप्रैल 30, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रक्षामंत्री और शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में अपने आवास पर शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। यह बैठक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले पर चर्...

अप्रैल 30, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 76

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई भारत के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति गवई को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 14 मई से प्रभावी होगी। न्यायमूर्त...

अप्रैल 30, 2025 7:55 पूर्वाह्न

views 22

भगवान बुद्ध के सारनाथ में रखे गये पवित्र अवशेषों की वियतनाम में प्रदर्शनी आयोजित करेगा संस्कृति मंत्रालय

  संस्कृति मंत्रालय पहली बार भगवान बुद्ध के सारनाथ में रखे गये पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित करेगा। यह प्रदर्शनी वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र दिवस वेसाक 2025 के भव्य आयोजन के अवसर पर लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासंघ के सहयोग से किया जा रहा है। भगवान बुद्ध के अवशेषों को ...

अप्रैल 30, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने देश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने आज ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो-तीन दिन में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और...