अप्रैल 16, 2026 7:39 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया है।

अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि मौजूदा छूटें फिर से लागू नहीं रखी जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छूट 11 मार्च से पहले के तेल आयात के लिए ही थी।

पिछले महीने की 5 तारीख को अमरीका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए प्रतिबंध से 30 दिन की छूट दी थी।

इस बीच, अमरीका के वित्त विभाग ने ईरान के अवैध तेल परिवहन को देखते हुए लगभग दो दर्जन लोगों, कंपनियां और जहाज पर प्रतिबंध लगाए हैं।