मौसम विभाग ने आज ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो-तीन दिन में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने के आसार हैं।