अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन से मुलाकात की है। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के पहलुओं पर चर्चा हुई है। समझौते पर चर्चा के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमरीका जाने वाला है।
फरवरी में, भारत और अमरीका ने आपसी व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। इसी के बाद अमरीका, भारत पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हुआ था।
पिछले सप्ताह विदेश सचिव विक्रम मिसरी की अमरीका यात्रा के दौरान भी द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा हुई थी। 20 फरवरी को अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा शुल्क नीतियों को असंवैधानिक करार दिया था।