राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र में नासिक के टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की ख़बरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच समिति का गठन किया है। समिति में बॉम्बे उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति साधना जाधव, हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीके सिन्हा, सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता मोनिका अरोरा और आयोग की वरिष्ठ समन्वयक लीलाबाती शामिल हैं। समिति दस कार्य दिवस के भीतर आयोग को रिपोर्ट देगी।
News On AIR | अप्रैल 16, 2026 7:24 पूर्वाह्न
नासिक टीसीएस प्रकरण: राष्ट्रीय महिला आयोग हुआ सक्रिय, किया जांच समिति का गठन