अंतरराष्ट्रीय

मई 5, 2026 9:59 अपराह्न

views 221

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने बताया कि पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की थी और कहा था कि भारत भाग्यशाली ...

मई 5, 2026 9:54 अपराह्न

views 29

जापान, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, सऊदी अरब और जॉर्डन ने संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान के हमले की निंदा की

जापान, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, सऊदी अरब और जॉर्डन सहित कई देशों ने आज संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान द्वारा किए गए हालिया हमले की कड़ी निंदा की है। फुजैराह में हुए इस हमले में घायल हुए लोगों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आयरलैंड ...

मई 5, 2026 9:52 अपराह्न

views 22

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बयान, अमरीका-ईरान युद्धविराम जारी

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि होर्मुज जल-डमरू-मध्य में तनाव बढ़ने के बावजूद अमरीका-ईरान युद्धविराम समाप्त नहीं हुआ है। श्री हेगसेथ ने वाशिंगटन में संवाददाताओं को बताया कि अमरीका, खाड़ी में संघर्ष नहीं चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि वाणिज्यिक जहाजों या उनकी सेना पर ईरान के किसी भी ...

मई 5, 2026 9:24 अपराह्न

views 60

भारत-सूडान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर पोर्ट सूडान में आयोजित

भारत और सूडान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर पोर्ट सूडान में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक, क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय ने कहा ...

मई 5, 2026 9:51 अपराह्न

views 135

फुजैराह हमले की पीएम मोदी ने निंदा की, नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमले को बताया ‘अस्वीकार्य’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा...

मई 5, 2026 8:56 अपराह्न

views 40

रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोजान सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव हारी, राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ी

रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोजान के नेतृत्‍व वाली सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव हार गई, जिससे देश में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बन गया है। पिछले महीने वित्तीय कटौती के कारण सोशल डेमोक्रेट्स गठबंधन से अलग हो गए थे। उन्‍होंने प्रमुख विपक्षी दल के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 464 सीट...

मई 5, 2026 8:43 अपराह्न

views 36

बलूच सशस्त्र समूह ने पाकिस्तानी सेना पर 10 हमलों और 10 सैनिकों की मौत की जिम्मेदारी ली

बलूचिस्तान के कई जिलों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ 10 हमले करने और 10 सैन्यकर्मियों को मार गिराने की जिम्मेदारी एक बलूच सशस्त्र समूह ने ली है। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट-बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने एक बयान में दावा किया कि समूह के लड़ाकों ने हमलों के दौरान चार सरकारी एजेंटों को भी मार डाल...

मई 5, 2026 6:44 अपराह्न

views 80

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा भारत और वियतनाम के बीच बहुआयामी और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। इससे पहले, वियतनाम के र...

मई 5, 2026 5:54 अपराह्न

views 52

प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में जापान के सांसदों और ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में जापान के सांसदों और वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री पुरी ने बताया कि उन्होंने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा भविष्य...

मई 5, 2026 5:35 अपराह्न

views 60

रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले में यूक्रेन के गैस संयंत्रों पर 5 लोगों की मौत

रूस द्वारा यूक्रेन के गैस उत्पादन संयंत्रों पर आज मिसाइल और ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगाज़ के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सर्गेई कोरेत्स्की ने बताया कि रूस की सेना ने पोल्टावा और खार्किव क्षेत्रों में स्थित गैस उत्पादन संयंत्रों पर हमला किया। उन्होंने क...