वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा भारत और वियतनाम के बीच बहुआयामी और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी।
इससे पहले, वियतनाम के राष्ट्रपति बोधगया गए और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वियतनामी मठ का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।
कल श्री तो लाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। शाम को वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।