मई 5, 2026 9:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने बताया कि पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की थी और कहा था कि भारत भाग्यशाली है कि उन्हें श्री मोदी जैसा नेता मिला है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के साथ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का 15 वर्ष का शासन समाप्त हो गया है।