बलूचिस्तान के कई जिलों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ 10 हमले करने और 10 सैन्यकर्मियों को मार गिराने की जिम्मेदारी एक बलूच सशस्त्र समूह ने ली है। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट-बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने एक बयान में दावा किया कि समूह के लड़ाकों ने हमलों के दौरान चार सरकारी एजेंटों को भी मार डाला। बयान में कहा गया कि बीएलएफ ने पाकिस्तान की फ्रंटियर कोर की चौकियों, सैन्य शिविरों, एक काफिले और उन व्यक्तियों पर भी हमला किया जिन्हें सरकारी एजेंट बताया गया है।
ग्वाहरम बलूच ने पाकिस्तानी सेना पर हमले के बाद आसपास के नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के दौरान बडी मात्रा में हथियार जब्त किए गए और निगरानी कैमरे नष्ट कर दिए गए।