अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि होर्मुज जल-डमरू-मध्य में तनाव बढ़ने के बावजूद अमरीका-ईरान युद्धविराम समाप्त नहीं हुआ है। श्री हेगसेथ ने वाशिंगटन में संवाददाताओं को बताया कि अमरीका, खाड़ी में संघर्ष नहीं चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि वाणिज्यिक जहाजों या उनकी सेना पर ईरान के किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
श्री हेगसेथ ने कहा कि अमरीका ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से सुरक्षित आवागमन बहाल करने के लिए ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया है। इसका उद्देश्य ईरान की आक्रामकता से निर्दोष वाणिज्यिक जहाजों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि यह आपरेशन 28 फरवरी को शुरू किए गए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से अलग है।
श्री हेगसेथ ने कहा कि ईरान उन निर्दोष देशों के प्रति आक्रामक रहा है जिनके जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक सुरक्षा कवच स्थापित किया है, जिसका उद्देश्य ईरान द्वारा जलमार्ग को बंद करने के प्रयास को विफल करना है। उन्होंने कहा कि नाकाबंदी अभी भी सख्ती से लागू है।