पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में जापान के सांसदों और वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री पुरी ने बताया कि उन्होंने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा भविष्य के लिए सहयोग बढ़ाने तथा जहाज निर्माण क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा की। श्री पुरी ने सांसदों के साथ जापान की अपनी हालिया यात्रा के अनुभव भी साझा किए और 1970 के दशक में एक युवा राजनयिक के रूप में तोक्यो में बिताए अपने कार्यकाल के अनुभवों का उल्लेख किया।
News On AIR | मई 5, 2026 5:54 अपराह्न
प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में जापान के सांसदों और ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात की