राज्‍य समाचार

अगस्त 25, 2025 2:01 अपराह्न

views 16

कोच्चि, केरल में कल से शुरू होगा लोक संवर्धन पर्व का पाँचवाँ संस्करण, 4 तारीख तक चलेगा आयोजन

लोक संवर्धन पर्व का पाँचवाँ संस्करण कल से अगले महीने की 4 तारीख तक केरल के कोच्चि में शुरू होने वाला है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस 10 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन करेंगे।

अगस्त 25, 2025 2:32 अपराह्न

views 15

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कल तक गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर अत्‍याधिक वर्षा हो सकती है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने कहा कि अ...

अगस्त 25, 2025 1:55 अपराह्न

views 14

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर ज़िले के काहू में सबसे ज़्यादा 190 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश के कारण राज्यभर के नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए चम्‍बा और कांगड़ा ज़िलों में तेज ब...

अगस्त 25, 2025 1:54 अपराह्न

views 14

मुंबई में दो दिवसीय फिबैक बैंकिंग सम्मेलन का उद्घाटन, विषय: नए आयाम स्थापित करना

मुंबई में दो दिवसीय फिबैक बैंकिंग सम्मेलन का आज उद्घाटन हुआ। इसका विषय है नए आयाम स्थापित करना। यह सम्मेलन 25 और 26 अगस्त को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।   इस अवसर पर आरबीआई गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ​​ने कहा ...

अगस्त 25, 2025 1:47 अपराह्न

views 20

कैथल जिले के क्योडक गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

कैथल जिले के क्योडक गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।   बठिंडा से कुरुक्षेत्र की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।

अगस्त 25, 2025 1:42 अपराह्न

views 23

राजस्‍थान में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

राजस्‍थान में पिछले चार दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आज 19 जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से ज़्यादा लोगों ...

अगस्त 25, 2025 1:01 अपराह्न

views 16

बुलंदशहर में सड़क हादसे में 9 की मौत, 45 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कल देर रात सडक हादसे में एक कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए। घायलों को खुर्जा के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन लोगों की हालत गंभीर है।   यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर घटाल गाँव के पास हुआ जब एक कं...

अगस्त 25, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 11

पूरे राज्य में करीब 40 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सक्रिय रूप से आय सृजन में लगी हैं: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि पूरे राज्य में करीब 40 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सक्रिय रूप से आय सृजन में लगी हैं। यह वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में कल्याण योजनाओं की सफलता दर्शाता है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के दूसरे चरण में मार्गेरिटा में देहिंग खेल परि...

अगस्त 25, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 23

दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम ने मेट्रो किराए में वृद्धि की घोषणा की

दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम ने मेट्रो किराए में वृद्धि की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डीएमआरसी ने कहा कि यह बढ़ोतरी मामूली होगी और यात्रा दूरी के आधार पर एक रूपए से चार रूपए तक किराया बढ़ाया जाएगा। एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस लाइन के लिए पांच रूपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। किराया वृद्धि आज से ही लागू...

अगस्त 25, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 9

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में अत्यधिक तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में अत्यधिक तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर कल तक बहुत तेज़ वर्षा हो सकती है। अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्‍तीसगढ, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्‍ली, ह‍िमाचल ...