राज्‍य समाचार

अगस्त 27, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 17

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज पूरे देश में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक माने जाने वाला गणेशोत्सव आज महाराष्ट्र में शुरू हो गया है। भगवान गणेश का आगमन बड़े उत्साह, शोभा यात्राओं और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जा रहा है। यह उत्सव अगले 11 दिनों अनंत चतुर्दशी तक चलेगा और बड़ी संख्‍या में लोग आनंद और उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं।

अगस्त 27, 2025 12:58 अपराह्न

views 16

पंजाब: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य तेज, अफसरों की छुट्टियां रद्द

पंजाब में, रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के उफान से राज्य के कई हिस्सों में परेशानी हो रही  है। बाढ़ प्रभावित जिलों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बचाव और राहत कार्य जारी हैं। रंजीत सागर डेम, पॉन्ग और भाखड़ा डेम से नियंत्रित जलविभाजन से स...

अगस्त 27, 2025 6:33 पूर्वाह्न

views 12

भारी बारिश से जम्मू क्षेत्र में रेल सेवाएं प्रभावित, 18 ट्रेनें रद्द, चार ट्रेनों पर कुछ समय के लिए रोक

उत्तर रेलवे ने जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों से 18 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। चार ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा से सात, जम्मू से एक और उधमपुर से दो रेलगाड़ियों को रद्द किया ...

अगस्त 27, 2025 6:17 पूर्वाह्न

views 16

भाजपा नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार आज उज्जैन में वैश्विक आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन करेगी

भाजपा नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार आज उज्जैन में वैश्विक आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह आयोजन पर्यटन विभाग, केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है और इसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थिति रहेंगे। द...

अगस्त 27, 2025 7:14 पूर्वाह्न

views 14

जम्‍मू कश्‍मीर सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सिविल पद के लिए 31 अगस्‍त को होने वाली ओएमआर आधारित परीक्षा स्‍थगित की

जम्‍मू कश्‍मीर सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सिविल पद के लिए 31 अगस्‍त को होने वाली ओएमआर आधारित परीक्षा स्‍थगित कर दी है। मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।

अगस्त 26, 2025 2:09 अपराह्न

views 34

हैदराबाद में गर्भवती महिला की हत्या पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हैदराबाद, तेलंगाना में एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला की उसके पति द्वारा हत्या से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि उसने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर निष्पक्ष और समयबद्ध जाँच सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 202...

अगस्त 26, 2025 1:52 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराख...

अगस्त 26, 2025 1:46 अपराह्न

views 10

पंजाब के कई हिस्सों में तेज़ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई नदियां उफान पर

मौसम विभाग ने आज पंजाब के कई हिस्सों में तेज़ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिन से हो रही लगातार बारिश और हिमाचल प्रदेश से पंजाब की ओर आ रहे बरसाती पानी के कारण राज्य में स्थिति चिंताजनक हो गई है।   व्यास, रावी और सतलुज सहित कई नदियों के उफान पर आने से फाज...

अगस्त 26, 2025 1:39 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, जम्मू संभाग में बाढ़ की गंभीर स्थिति

जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। कई प्रमुख नदियों और सहायक नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे निचले इलाकों में और बाढ़ आने की आशंका ब...

अगस्त 26, 2025 1:19 अपराह्न

views 664

बिहार में राज्य सरकार ने नए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 को मंज़ूरी दी

बिहार में राज्य सरकार ने नए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 को मंज़ूरी दे दी है। इसके अंतर्गत नए उद्यम स्थापित करने वाले उद्योगपतियों और निवेशकों को भूमि संबंधी रियायत, ऋण में छूट सहित अन्य सहायता प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमण्‍डल की बैठक में इ...