अप्रैल 7, 2026 2:01 अपराह्न

printer

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिए निर्देश- अगले चार सप्ताह तक जारी न की जाए समाचार चैनलों की टीआरपी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारण श्रोता अनुसंधान परिषद को निर्देश दिया है कि वह अगले चार सप्‍ताह तक समाचार टीवी चैनलों के टेलीविजन रेटिंग अंकों को जारी न करें। यह निर्णय पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच कुछ समाचार चैनलों द्वारा आवांछित सनसनी प्रदर्शन और काल्पनिक समाचारों  पर रोक लगाने के लिए किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी कवरेज से आम लोगों में घबराहट पैदा होने की आशंका रहती है।