अप्रैल 18, 2026 8:03 अपराह्न | PM Modi

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री मोदी कल पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और अन्य जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे बांकुड़ा जिले के बड़जोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अन्य जिलों में भी प्रचार करेंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा कल कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में रैलियों में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मालदा में रोड शो करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला