अप्रैल 18, 2026 4:22 अपराह्न | PM Modi

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात साढे आठ बजे राष्‍ट्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात साढे आठ बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। महिला आरक्षण से जुडे संविधान संशोधन विधेयक गिर जाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री यह संबोधन कर रहे हैं। विपक्षी दलों द्वारा समर्थन नहीं मिलने के कारण महिला आरक्षण विधेयक दो तिहाई बहुमत पाने में असफल रहा। इस कारण लोकसभा में इसे पारित नहीं करवाया जा सका। परिसीमन के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने से जुड़ा प्रस्तावित कानून लंबी बहस के बाद पारित नहीं हो सका।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला