प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन न करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की। तमिलनाडु में कोयंबटूर के कोडिसिया में एनडीए सहयोगियों के लिए एक चुनावी रैली में श्री मोदी ने कहा कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सामान्य पृष्ठभूमि की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के बजाय पारिवारिक हितों को बढ़ावा दिया।
प्रधानमंत्री ने डीएमके पर गलत सूचना फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार एक ही परिवार के हितों के लिए काम कर रही है।
श्री मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव गेम चेंजर साबित होगा और राज्य के तेजी से विकास के लिए डबल इंजन सरकार को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले 11 वर्षों में राज्य को 14 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 9:20 अपराह्न | PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन न करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की