अप्रैल 21, 2026 2:04 अपराह्न

printer

बजट में घोषित सात कार्यक्रमों से वस्‍त्र उद्योग और निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी: नीलम शमी राव

कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने कहा है कि बजट में घोषित सात कार्यक्रमों से वस्‍त्र उद्योग और निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज बैंग्लुरू में आकाशवाणी समाचार से विशेष भेंट वार्ता में  उन्होंने कहा कि 2026-27 के केन्‍द्रीय बजट में घोषित टेक्‍सटाइल क्षेत्र की सात योजनाओं से देश में वस्‍त्र उद्योग के विकास के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा।

नई टेक्‍सटाइल योजनाओं के बारे में दक्षिणी अंचल के लिए क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला के अवसर पर कपड़ा सचिव ने कहा कि वस्‍त्र उद्योग दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजक है और भारत सरकार 2030 तक इस उद्योग का आकार दोगुना करने और इसके निर्यात में करीब तीन गुना वृद्धि करने की योजना बना रही है। उन्‍होंने कहा कि बजट में इस बारे में की गई घोषणाओं में सक्षम वातावरण बनेगा।