सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 17वें निर्माण उद्योग विकास परिषद विश्वकर्मा पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि निर्माण उद्योग नवाचार और प्रौद्योगिकी संचालित उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है। नई दिल्ली में आज 17वें निर्माण उद्योग विकास परिषद विश्वकर्मा पुरस्कार समारोह में श्री गडकरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य देश भर में निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करना और इसकी लागत को कम करना है। उन्होंने भारत के निर्माण और अवसंरचना क्षेत्र की क्षमता को राष्ट्र के आर्थिक विकास के स्तंभ के रूप में उल्‍लेख किया।