अप्रैल 7, 2026 3:30 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा लिखित लेख किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। जिसमें देश में महिला नेतृत्व वाली शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिनिधित्व का वास्तविक प्रभाव में बदलना जरूरी है और उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा नारी शक्ति को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम की नींव रखे जाने के साथ, देश अधिक से अधिक महिला नेतृत्व वाली शासन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। यह एक विकसित भारत का प्रमुख स्तंभ है।