अप्रैल 7, 2026 2:12 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर तो लाम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे लोगों और क्षेत्र की प्रगति तथा  समृद्धि के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।