अप्रैल 10, 2026 9:33 अपराह्न | NHRC

printer

एनएचआरसी ने मानवाधिकारों पर लघु फिल्मों की अपनी वार्षिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने मानवाधिकारों पर लघु फिल्मों की अपनी 12वीं वार्षिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। लघु फिल्में अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती हैं, जिनमें अंग्रेजी उपशीर्षक शामिल हों। लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट होनी चाहिए। एनएचआरसी ने बताया कि फिल्में वृत्तचित्र, वास्तविक घटनाओं का नाट्य रूपांतरण या किसी भी तकनीकी प्रारूप में बनी काल्पनिक रचनाएँ हो सकती हैं, जिनमें एनिमेशन भी शामिल है। प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 30 जून है और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।