अप्रैल 10, 2026 11:34 पूर्वाह्न

printer

मॉरीशस: 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में शुरू हो रहे 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर विदेश मंत्री मुख्य भाषण भी देंगे। इस दौरान वे अन्य प्रतिभागी देशों के विदेशमंत्रियों के साथ चर्चा भी करेंगे। यह दौरा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति, विजन महासागर और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
 
इससे पहले, डॉ. जयशंकर ने पोर्ट लुइस में प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से मुलाकात की। संवाददाताओं से बातचीत में  उन्होंने पिछले एक वर्ष में भारत-मॉरीशस साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि उनकी चर्चा में समुद्री सहयोग, विकास साझेदारी, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया गया।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की तीन प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं – ‘पड़ोसी पहले’ नीति, विजन महासंघ और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता – में मॉरीशस का एक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री कल संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे।