अप्रैल 7, 2026 3:26 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और एआई के लिए स्वतंत्र विभाग की स्थापना को मंजूरी दी

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस- एआई के लिए एक नए और स्वतंत्र विभाग की स्थापना को मंजूरी दी है। मुंबई में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी निदेशालय को इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और एआई आयुक्त कार्यालय में परिवर्तित किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी, एआई और डिजिटल शासन को बढ़ावा देना है।

मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर को एक कंपनी के रूप में स्थापित करने को भी मंजूरी दी। इससे सड़क सूचना प्रणाली, नगर नियोजन और जलयुक्त शिवार योजना सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।