अप्रैल 10, 2026 3:19 अपराह्न | Lok Sabha Speaker Om Birla

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गोवा विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों से लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गोवा विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों से लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। वे गोवा में आयोजित राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन से इतर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। देश की विविधता को समृद्ध करने में गोवा का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने भारतीय युवाओं की वैश्विक उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने शासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को और मजबूत करना है।