अप्रैल 10, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए 20 वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त

जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए 20 वरिष्ठ अधिकारियों को जिला सलाहकार नियुक्त किया है। विभिन्न सिविल सेवाओं से चुने गए अधिकारी अपने-अपने जिलों में जागरूकता अभियान, प्रवर्तन उपायों और नशामुक्ति प्रयासों की देखरेख करेंगे। वे स्थानीय अधिकारियों और सामुदायिक समूहों के साथ समन्वय स्थापित करके पुनर्वास पहलों को बढ़ावा देंगे। इस कदम का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में नशामुक्ति अभियान का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है।