अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि वैश्विक वृद्धि में मंदी और युद्ध से उत्पन्न व्यवधानों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहने की उम्मीद है। आईएमएफ की एक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए, सुश्री जॉर्जीवा ने कहा कि भारत की मजबूत बुनियादी आर्थिक स्थिति इसे अधिकांश देशों से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर रही है।
उन्होंने बताया कि भारत की विकास दर वैश्विक औसत विकास दर से दो गुना से अधिक है। साथ ही यह भी कहा कि पिछले कई वर्षों में हुए नीतिगत सुधार और संस्थागत क्षमता में वृद्धि ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।