अप्रैल 19, 2026 6:44 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी नाकाबंदी हटने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद: ईरान

ईरान ने कहा है कि जब-तक ईरानी बंदरगाहों से अमरीकी नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब-तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमरीका द्वारा जारी नाकाबंदी को युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी है कि जलडमरूमध्य के पास आने वाले किसी भी जहाज को शत्रुतापूर्ण माना जाएगा और उसे निशाना बनाया जा सकता है।

यह घटनाक्रम शुक्रवार को जलडमरूमध्य को अस्थाई रूप से फिर से खोले जाने के बाद हुआ है। हालांकि, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सभी मुद्दों का पूर्ण समाधान होने तक नौसैनिक नाकाबंदी लागू रहेगी।

इस बीच, जलडमरूमध्य में गोलीबारी की घटनाओं की भी खबरें हैं, जिनमें कुछ वाणिज्यिक जहाजों को नुकसान पहुंचा है। युद्धविराम के बावजूद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।