शूटिंग में, एशियाई खेलों के पदक विजेता शिव नरवाल और शॉटगन निशानेबाज सबीरा हारिस आज से काहिरा में शुरू हो रहे आई.एस.एसए.फ जूनियर विश्व कप 2026 में 71 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।
काहिरा में 25 संघों के कुल 284 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत का दल सबसे बड़ा है। भारत 15 ओलंपिक स्पर्धाओं सहित 18 पदक स्पर्धाओं में भाग लेगा। अंडर-21 निशानेबाजों के लिए जूनियर विश्व कप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाएं शामिल हैं और यह इस महीने की 27 तारीख तक जारी रहेंगी।
पिछले साल सुहल और नई दिल्ली में आयोजित जूनियर विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों ने 17 स्वर्ण पदकों सहित 37 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था।