अप्रैल 19, 2026 6:50 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु: अंतिम चरण में चुनाव प्रचार, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

तमिलनाडु में 21 तारीख को चुनाव प्रचार समाप्त होने वाला है, ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इरोड जिले के शिवगिरी में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी  एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए राज्य का दौरा कर चुके हैं।

वही, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तरी जिलों में प्रचार किया, तो राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के लिए कोयंबटूर, तिरुप्पुर और नीलगिरी में चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा, कनिमोझी ने प्रेमलता विजयकांत के लिए वृधाचलम में प्रचार किया।