अप्रैल 15, 2026 10:30 अपराह्न

printer

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 860 अरब अमरीकी डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज बताया कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 860 अरब अमरीकी डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हासिल यह उपलब्धि देश की मजबूत और वैश्विक व्यापार में विस्तार का प्रतिबिंब है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ व्यापार समझौते इस गति को और तेज करने के साथ, नए बाजार खोल रहे हैं और सभी क्षेत्रों में व्यापक अवसर प्रदान कर रहे हैं। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने और व्यापार एवं निवेशक-अनुकूल वातावरण बनाने के लिए सरकार के प्रयास इस विकास को गति प्रदान करते रहेंगे।