अप्रैल 19, 2026 6:31 अपराह्न

printer

गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता

गोवा की साध्‍वी सैल को कल ओडिसा के भुवनेश्‍वर में फैमिना मिस इंडिया वर्ल्‍ड-2026 के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया गया। उन्‍हें ग्रैंड फिनाले के सर्वोच्‍च सम्‍मान से नवाजा गया और मिस वर्ल्‍ड प्रतिस्‍पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने का अवसर दिया गया।

 

महाराष्‍ट्र की राजनंदिनी को प्रथम रनरअप तथा केन्‍द्रशासित प्रदेशों की सम्मिलित प्रतिनिधि श्रीअद्वैता को सैकेंड रनरअप घोषित किया गया।