अप्रैल 10, 2026 1:28 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एफबीआई के निदेशक काश पटेल के साथ बैठक की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल वाशिगंटन में अमरीका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल के साथ बैठक की। इसमें आतंकवाद, सुनिय़ोजित अपराध और मादक पदार्थों की समस्या से निपटने में सहयोग पर चर्चा हुई। अमरीका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी।

श्री मिसरी अमरीका की तीन दिन की यात्रा पर हैं और वे अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सहित कई शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही जब अमरीका ईरान के साथ संघर्ष विराम पर सहमत हो गया है।