अप्रैल 16, 2026 5:18 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया

निर्वाचन आयोग ने आज मई 2026 में महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त होने वाली नौ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान 12 मई को होंगे और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। नामांकन 23 अप्रैल से शुरू होगा और और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को होगी और उम्मीदवार 4 मई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

यह चुनाव महाराष्ट्र विधानसभा के 288 सदस्यों द्वारा कराए जाएंगे। उद्धव ठाकरे सहित 9 सदस्यों का कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।