जिबूती में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस्माइल उमर गुएलेह लगभग 10 लाख की आबादी वाले इस देश पर करीब दो दशकों से शासन कर रहे हैं। 2021 के चुनाव परिणामों में उन्हें लगभग 99 प्रतिशत वोट मिले। उनके सामने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद फराह समतार हैं। वे सत्तारूढ़ दल के पूर्व सदस्य रहे हैं। देश का विपक्ष राजनीतिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों का हवाला देते हुए अक्सर चुनावों का बहिष्कार करता रहा है।
News On AIR | अप्रैल 10, 2026 2:34 अपराह्न
जिबूती: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ