क्षेत्रीय

दिसम्बर 29, 2024 4:00 अपराह्न

views 10

भाजपा के संगठन की चुनाव समीक्षा बैठक दिल्‍ली के पार्टी मुख्‍यालय में जारी

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा के संगठन की चुनाव समीक्षा बैठक दिल्‍ली के पार्टी मुख्‍यालय में चल रही है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज दोपहर बाद इस बैठक के एक सत्र को संबोधित किया। इस बैठक में संगठन के महासचिव बी एल संतोष, राष्‍ट्रीय महासचिव, सभी प्रदेशों के अध्‍यक्ष, प्रदेश संगठन क...

दिसम्बर 29, 2024 3:58 अपराह्न

views 13

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अगले महीने होने वाले महाकुम्भ के लिए आमंत्रित किया। महाकुम्भ की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है जो 26 फरवरी तक होगा।    

दिसम्बर 29, 2024 1:31 अपराह्न

views 17

वाहनों की आवाजाही के लिए आज फिर से खोला गया श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए आज फिर खोल दिया गया। ये राजमार्ग कश्‍मीर क्षेत्र में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार से दो दिनों के लिए बंद था। यातायात अधिकारियों ने बताया है कि यात्रियों को मार्ग पर विशेष रूप से बनिहाल और काजीगुंड मार्ग पर ...

दिसम्बर 29, 2024 1:29 अपराह्न

views 34

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु, 20 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक सात साल का बच्चा है। यह हादसा तब हुआ जब पुणे जिले के कामशेत से पंढरपुर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। घायलों का इलाज चल रहा है।

दिसम्बर 29, 2024 1:24 अपराह्न

views 28

खेल, शिक्षा का ही एक अभिन्न हिस्सा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल, शिक्षा का ही एक अभिन्न हिस्सा है। खेल और खिलाडियों का विकास हमेशा ही हमारी सरकार की प्राथमिकता में रहा है। सरकार इनके विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। मुख्यमंत्री कल मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश ओलंम्पिक संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे...

दिसम्बर 29, 2024 1:23 अपराह्न

views 19

उपार्जित धान की वर्षा से सुरक्षा के लिये किये जा रहे हैं समुचित प्रबंध:

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि उपार्जित धान की वर्षा से सुरक्षा के लिये समुचित प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने बताय है कि प्रदेश में अभी तक कुल 24 लाख 84 हजार 811 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। यह विगत वर्ष में इस अवधि के उपार्जन की तुलन...

दिसम्बर 29, 2024 1:22 अपराह्न

views 74

इंदौर जलवायु अभियान के तहत दुनिया का पहला ऊर्जा साक्षर शहर बनेगा इंदौर

स्वच्छता में देश में लगातार सात बार अव्वल इंदौर अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करने जा रहा है। इंदौर क्लाइमेट मिशन यानि इंदौर जलवायु अभियान के तहत इंदौर दुनिया का पहला ऊर्जा साक्षर शहर बनेगा।

दिसम्बर 29, 2024 1:20 अपराह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। इसमें 20 हजार उद्योग प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। समिट में 25 देशों के विदेशी मेहमान भी आएंगे। जर्मनी, साउथ कोरिया, जापान और यूके के प्रतिनिधियों के साथ साथ साझेदारी पर चर्चा होगी।   मुख्यमंत्...

दिसम्बर 29, 2024 1:18 अपराह्न

views 12

नए साल पर पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर उत्तराखंड में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे चौबीसों घंटे खुले रखे जा सकेंगे

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के बाद पर्यटकों का आना जारी है। राज्य सरकार ने नए साल के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर और पहली जनवरी को पर्यटकों को जश्न मनाने के लिए देर रात तक छूट दी जाएगी। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पूरे समय खुले रहेंगे, ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। राज्य सरकार...

दिसम्बर 29, 2024 1:15 अपराह्न

views 13

यूपीसीएल राज्य के सभी गांवों, शहरों और पर्यटन स्थलों पर बिना किसी शेड्यूल कटौती के नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड- यू॰पी॰सी॰एल ने प्रदेशभर में सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए निर्देश जारी किए हैं। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी गांवों, शहरों और पर्यटन स्थलों पर बिना किसी शेड्यूल कटौती के नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल के तहत मसूरी, ऋषिकेश, ह...