क्षेत्रीय

फ़रवरी 16, 2025 1:57 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में स्वास्थ्य विभाग ने खिलाड़ियों और मेहमानों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल समाप्त हो गये हैं। खेलों के दौरान राज्य सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं और अनूठी पहलों की हर जगह चर्चा हो रही है। खेलों के आयोजन के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने खिलाड़ियों और मेहमानों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कीं।     स्वास्थ्य सचिव डॉ. ...

फ़रवरी 16, 2025 1:54 अपराह्न

views 25

उत्तराखंड: चमोली जिले में चीन सीमा से लगे बॉर्डर क्षेत्र में भ्रमण के लिये पर्यटक इनर लाइन परमिट का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे

भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भ्रमण के इच्छुक पर्यटकों के लिए चमोली जिला प्रशासन ने इनर लाइन परमिट की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब पर्यटक घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा प्रक्रिया सरल और सुगम हो जाएगी। चमोली जिले के माणा पास, रिमखिम पास और नीती पास नैसर्गिक सौंदर्य और धार्मिक मह...

फ़रवरी 16, 2025 1:51 अपराह्न

views 15

असम विधानसभा का बजट-सत्र पहली बार गुवाहाटी से बाहर कोकराझार में कल से शुरु

असम विधानसभा का बजट-सत्र पहली बार गुवाहाटी से बाहर कोकराझार में कल से शुरु हो रहा है। मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा के अनुसार, यह प्रयास राज्‍य में शांति बहाली और लोगों की एकजुटता का प्रतीक है। उन्‍होंने बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र की शेष कार्यवाही गुवाहाटी व...

फ़रवरी 16, 2025 1:32 अपराह्न

views 18

उत्‍तर प्रदेश: पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर टेंपो ट्रैवलर और बस की भिड़ंत में एक महिला सहित चार लोगों की मौत और छह घायल

उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर एक टेंपो ट्रैवलर और बस की भिड़ंत में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस छत्‍तीसगढ़ से आ रही थी और टेंपो महाराष्‍ट्र से।   दोनों वाहन अयोध्‍या जा रहे थे। सभी मृतक और घायल टेंपो ट्रैवलर में सवा...

फ़रवरी 16, 2025 1:22 अपराह्न

views 15

राजस्‍थान: अमोनिया गैस के रिसाव से एक सरकारी स्‍कूल के 16 बच्‍चे प्रभावित

राजस्‍थान के गाडेपान में, एक उर्वरक संयंत्र के पास अमोनिया गैस के रिसाव से एक सरकारी स्‍कूल के 16 बच्‍चे प्रभावित हुए हैं। यह घटना कल सुबह की प्रार्थना-सभा के दौरान हुई जिससे कई विद्यार्थियों को सांस लेने में दिक्‍कत महसूस हुई।   पांच विद्यार्थियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और पांच विद्यार...

फ़रवरी 16, 2025 1:20 अपराह्न

views 13

उत्‍तराखंड: चमोली की भारत-तिब्‍बत सीमा से लगे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को अब आसानी से उपलब्‍ध हो जाएगा ऑनलाइन-इनरलाइन परमिट

उत्‍तराखंड में चमोली की भारत-तिब्‍बत सीमा से लगे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को अब ऑनलाइन-इनरलाइन परमिट आसानी से उपलब्‍ध हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक वेबसाइट जारी की है। पता है- पास डॉट चमोली डॉट ऑर्ग। इसका उपयोग कर माना, रिमखिम और नीति दर्रे को देखने के लिए ऑनलाइन पास लिया जा सक...

फ़रवरी 16, 2025 12:35 अपराह्न

views 10

पंजाब:सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर और तरणतारण इलाक़े में 2 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब पुलिस के मादक पदार्थरोधी बल के साथ मिलकर चलाए गए एक अभियान में कल अमृतसर और तरणतारण इलाक़े में 2 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।   गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के अजनाला में एक संदिग्ध से दो किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। तरणतारण में सीमा ...

फ़रवरी 16, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 11

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके प्रभाव से इस महीने की 21 तारीख तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी अगले...

फ़रवरी 16, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 14

गुजरात: आज विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों के लिए हो रहा है मतदान

गुजरात में आज विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती मंगलवार को की जायेगी।

फ़रवरी 16, 2025 8:04 पूर्वाह्न

views 12

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ की बैठक

  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कल नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव बी.एल. संतोष, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और अन्य नेता शामिल हुए।