क्षेत्रीय

जून 12, 2025 8:05 पूर्वाह्न

views 12

महाराष्ट्र के कई जिलों में व्यापक वर्षा के अनुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी

  महाराष्ट्र के तीन ज़िलों- ठाणे, मुंबई और रायगढ के लिए अगले तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज से व्यापक वर्षा का अनुमान है। सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां आज और कल तेज़ वर्षा का अनुमान है। सतारा, पुणे और रत्नागिरि में 14 जून को ते...

जून 12, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 26

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उत्तराखंड के मसूरी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे

  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। यह प्रशिक्षण राज्य प्रशासनिक सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था।

जून 12, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 14

विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन आज, गुजरात के बारदोली में होगा किसान सम्मेलन का आयोजन

  विकसित कृषि संकल्प अभियान का आज समापन हो रहा है। इस अवसर पर गुजरात के बारदोली में किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे। आज इस मौके पर कई पहलों की शुरूआत भी की जाएगी।    देश को कृषि में आत्‍मनिर्भर बनाने के प्...

जून 12, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 18

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। 14 से 17 जून के बीच, कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश और तेज़ हवा चलने का अनुमान है। 

जून 11, 2025 9:13 अपराह्न

views 8

पश्चिम बंगालः दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक स्थानीय मुद्दे को लेकर कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी

पश्चिम बंगाल में आज दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक स्थानीय मुद्दे को लेकर कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई। स्थिति को संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।   भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने दुकानें खोलने के लिए मंदिर समिति ...

जून 11, 2025 7:42 अपराह्न

views 13

जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई

जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शन करने का आह्वान किया।   उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइ...

जून 11, 2025 7:38 अपराह्न

views 22

राजधानी दिल्ली में लोगों को तेज धूप के साथ लू का सामना करना पड़ा

राजधानी दिल्ली में आज लोगों को तेज धूप के साथ लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 43 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली एनसीआर क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान ब...

जून 11, 2025 1:49 अपराह्न

views 25

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी व तीन अन्य को सशर्त जमानत दी

  तेलंगाना उच्च न्यायालय ने आज कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी और तीन अन्य को सशर्त जमानत दे दी। साथ ही पिछले महीने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दी गई 7 साल की कैद की सजा को भी निलंबित कर दिया। तीन अन्य दोषियों में वी.डी. राज गोपाल, बी.वी. श्रीनिवास रेड्डी और के. महफू...

जून 11, 2025 1:43 अपराह्न

views 11

बाढ़ के प्रकोप के बाद असम अब भीषण गर्मी की चपेट में

    बाढ़ के प्रकोप के बाद असम अब भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि लू का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्‍य में अगले दो तीन तक अत्‍यधिक गर्मी जारी रहेगी जो इस मौसम की औसत गर्मी से बहुत अधिक होगी।    विभाग ने लोगों को खास तौर पर शिशुओं, बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से ही स्व...

जून 11, 2025 1:42 अपराह्न

views 36

ओडिशा: देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर पुरी में जुटे हजारों भक्त

ओडिशा में देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन के विभिन्न अनुष्ठान आज सुबह से चल रहे हैं। देव स्नान पूर्णिमा उत्सव वार्षिक रथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है और यह ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार ओ...