क्षेत्रीय

जून 12, 2025 2:22 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 12 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 12 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जून से यहां मानसून आने की संभावना है।

जून 12, 2025 2:18 अपराह्न

views 24

मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया

  मौसम विभाग ने कर्नाटक के बेलगावी, उत्तर और दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा और चिकमगलुरु और कोडागु जिलों में मूसलाधार वर्षा के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, धारवाड़, हावेरी, गडग, विजयपुरा और विजयनगर, बागलकोट, कोप्पला और दावणगेरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज व्याप...

जून 12, 2025 2:06 अपराह्न

views 6

मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में इस महीने की 14 तारीख तक भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज लू की स्थिति रहने की संभावना है।  ...

जून 12, 2025 1:20 अपराह्न

views 9

बेंगलुरू भगदड़ मामले में आरसीबी और डीएनए की याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा कर्नाटक उच्च न्यायालय

कर्नाटक उच्च न्यायालय ​बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और डीएनए नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा दायर याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति एस आर कृष्ण कुमार इस मामले में फैसला सुनाएंगे। आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू ह...

जून 12, 2025 1:15 अपराह्न

views 21

राजस्थान: श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार

राजस्थान में भीषण गर्मी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रीगंगानगर में कल अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्‍य के 7 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

जून 12, 2025 1:04 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने पंजाब के कई इलाकों में भीषण गर्मी के कारण आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब के कई इलाकों में भीषण गर्मी के कारण आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले चार-पांच दिनों से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। राज्‍य का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 जून तक  भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन 15 ...

जून 12, 2025 8:40 पूर्वाह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया इस मौसम का सर्वाधिक तापमान

  जम्मू-कश्मीर में कल इस मौसम का सर्वाधिक 44.7 डिग्री सेल्‍सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान 33.9 डिग्री रहा। प्रदेश में अगले दो दिन में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। हालांकि, रविवार से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस महीने के आखिरी सप्‍ताह तक जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश की संभावना है...

जून 12, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 10

जम्मू-कश्मीर: रामबन पुलिस ने बनिहाल थानाक्षेत्र में एक पाकिस्तानी आतंकवादी की अचल संपत्ति जब्त की

जम्मू-कश्मीर में रामबन पुलिस ने बनिहाल थाने के अंतर्गत पाकिस्तान स्थित एक आतंकवादी की अचल संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति बनिहाल तहसील में तकिया तेथर क्षेत्र में एक कनाल एक मरला कृषि भूमि है, जो पाकिस्तान में बसे आतंकी मोहम्मद सलीम के नाम पर है। सलीम अपराध करने के बाद से फरार है। न्यायालय ने उसे भगोड...

जून 12, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 15

तेलंगाना में नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए

  तेलंगाना में नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। जी. विवेक को श्रम रोजगार प्रशिक्षण और कारखाना तथा खान मंत्रालय दिया गया है। वी. श्रीहरि को पशुपालन, डेयरी तथा मत्‍स्‍य और खेल तथा युवा मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। ए. लक्ष्‍मण कुमार को अनुसूचित जाति विकास, जन-जातीय और अल्...

जून 12, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर

  जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के प्रयोजन से लखनपुर को बहु-सुविधा केंद्र बनाने के लिए तीन दर्जन से अधिक ठहरने के स्‍थान और छह रेडियो-फ्रीक्वेंसी पहचान पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए हैं। लखनपुर पंजाब की सीमा से सटा है और इसे जम्मू-कश्मीर का प्रवेश-द्वा...