भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। यहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। भाजपा ने मोरबी और पोरबंदर नगर निगमों की सभी 52 सीट जीती। राज्य में 17 नगर निगमों में से 15 में चुनाव कराए गए। शेष दो नगर निगमों का कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, गांधीधाम, सुरेन्द्रनगर, महसाणा, आणंद, नादियाद, नवसारी और वापी नगर निगमों में भी जीत दर्ज की। अहमदाबाद में भाजपा ने कुल 192 में से 160 सीट जीती। 32 सीट कांग्रेस को मिली। सूरत नगर निगम में भाजपा ने 120 में से 115 और कांग्रेस ने केवल एक सीट जीती।
आम आदमी पार्टी ने केवल चार सीट जीती जबकि पिछली बार उसे 27 सीट मिली थीं।