अप्रैल 29, 2026 6:45 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रोहतांग स्थित अटल सुरंग का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज रोहतांग स्थित अटल सुरंग का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लगातार बिगड़ते मौसम, तेज हवाओं, बारिश और बर्फबारी की संभावना के कारण यह निर्णय लिया गया।
 
हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु अटल सुरंग का निरीक्षण करने और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत करने वाली थीं।