राजधानी दिल्ली में आज लोगों को तेज धूप के साथ लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 43 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।